भारत

आदिवासी युवती से गैंगरेप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
28 Sept 2021 12:06 AM IST
आदिवासी युवती से गैंगरेप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
बड़ी खबर

गढ़वा. झारखंड के गढ़वा में आदिवासी युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है. मामला सदर थाना क्षेत्र का है. वारदात की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस हरकत में आई. और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने इस सिलसिले में युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज की है.

पुलिस ने इस सिलसिले में गांव के आठ लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की. इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता लातेहार जिले की रहने वाली है. वह गढ़वा एक युवक से मिलने आई थी. युवक-युवती को अकेला पाकर गांव के कुछ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और दोनों से पूछताछ करने लगे. बाद में युवक को बंदी बनाकर युवती के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया.
एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि यह मामला दस सितंबर का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि युवती के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है. पुलिस ने जांच की और कुछ लोगों को पकड़ा. पूछताछ में मामला सत्य पाया गया. इसी बीच पीड़िता 26 सितंबर को गढ़वा थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story