भारत

जनजातीय सांस्कृतिक समागम, सीएम विष्णुदेव साय ने एकता-संस्कृति संरक्षण पर दिया संदेश

SHIDDHANT
24 May 2026 8:14 PM IST
जनजातीय सांस्कृतिक समागम, सीएम विष्णुदेव साय ने एकता-संस्कृति संरक्षण पर दिया संदेश
x
छत्तीसगढ़
Delhi दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक समागम में देशभर से जनजातीय समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए और उन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और एकता पर अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि दिल्ली में जनजातीय समाज के भाई-बहन एक साथ एक मंच पर आए हैं और अपनी संस्कृति का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में जनजातीय समाज की आबादी 12 करोड़ से अधिक है, जो प्रकृति पूजक और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ समाज है।
सीएम ने अपने संबोधन में जनजातीय समाज की विशिष्ट पहचान, रीति-रिवाज और परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की अपनी अलग वेशभूषा और जीवन शैली है, जिसे इस आयोजन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इस दिशा में जनजातीय समाज के लोग एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भी अपनी संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। यह आयोजन जनजातीय समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।
Next Story