
x
Odisha: ओडिशा के मयूरभंज जिले के किताबेड़ा गांव में सोमवार रात एक आदिवासी दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि 48 वर्षीय देवेन्द्र नाइक और उनकी 45 वर्षीय पत्नी चंपा नाइक की हत्या गांव के ही एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से कर दी. हत्या का कारण तंत्र-मंत्र और जादू-टोने का शक बताया जा रहा है. मामले में जांच की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, गांव में कुछ लोग देवेन्द्र और चंपा पर जादू-टोना करने का शक कर रहे थे. सोमवार रात हमलावर ने मौका पाकर दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Next Story





