भारत
जादू-टोना के शक में दंपति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल
jantaserishta.com
26 March 2023 3:51 PM IST

x
DEMO PIC
चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थानीय लोगों ने जादू-टोना करने के संदेह में एक आदिवासी दंपति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना बीरभूम जिले के सैंथिया थाना क्षेत्र के अहमदपुर इलाके की है। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय पांडु हेम्ब्रम और उनकी 52 वर्षीय पत्नी पार्वती हेम्ब्रम के रूप में हुई है।
स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिसके बाद उन्हें बेहद गंभीर हालत में स्थानीय बोलपुर सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह दोनों की मौत हो गई।
इस सिलसिले में गांव के प्रधान रुबाई बेसरा को गिरफ्तार किया गया है। उस पर काफी समय से स्थानीय लोगों को मृतक दंपती के खिलाफ भड़काने का आरोप है। इलाके में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस और जिला प्रशासन वहां के हालात पर पैनी नजर रखे हुए है।
अंधविश्वास के खिलाफ क्षेत्र में नियमित जागरूकता अभियान चलाने में जिला प्रशासन की अनिच्छा पर सवाल उठाए गए हैं, जहां निर्दोष लोगों को पहले जादू टोना करने वाले के रूप में ब्रांडेड किया जाता है। जिसके बाद उन्हें या तो अपमानित किया जाता है या उन पर हमला किया जाता है या यहां तक कि उन्हें मार दिया जाता है जैसा कि इस मामले में हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





