भारत

बुरहानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में आदिवासियों का डेरा, पेड़ों की अवैध कटाई का मुद्दा

jantaserishta.com
6 April 2023 4:04 PM IST
बुरहानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में आदिवासियों का डेरा, पेड़ों की अवैध कटाई का मुद्दा
x

DEMO PIC 

बुरहानपुर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के किसान जंगलों की अवैध कटाई और वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों से नाराज हैं और उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ही डेरा डाल दिया है। बीते 24 घंटों से आदिवासियों का यहां धरना जारी है, इन आंदोलनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही रात गुजारी।
बताया गया है कि नेपानगर वन परिक्षेत्र के किसान कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे हैं। वे कई दिनों का डेरा डालने का इंतजाम लेकर यहां पहुंचे हैं।उनके पास पहनने के कपड़े हैं तो सोने का सामान और खाना बनाने का अनाज और बर्तन भी।
ग्रामीणों का कहना है कि उनके इलाके में जंगलों की अवैध कटाई का दौर जारी है और वन भूमि पर भी लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं, मगर प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में आदिवासी यहां पहुंचे और उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू कर दिया। इन आंदोलनकारियों ने बुधवार की रात भी कलेक्ट्रेट परिसर में ही गुजारी।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि लगातार वन की कटाई हो रही है, अवैध कब्जे हो रहे हैं, मगर कोई भी राजनेता और राजनीतिक दल का प्रतिनिधि उनके बीच नहीं पहुंच रहा है। इसी साल विधानसभा के चुनाव हैं और ऐसे राजनेताओं को भी सबक सिखाने की बात भी कह रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story