भारत

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू

jantaserishta.com
12 Jun 2023 11:05 AM IST
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू
x

फाइल फोटो

पटना: बिहार और झारखंड के लोगों के लिए रेलवे द्वारा जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। पटना से रांची के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने वाली है। इसको लेकर सोमवार को ट्रायल शुरू किया गया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह ट्रायल के तहत वन्दे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची के लिए रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि यह ट्रेन दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से पटना के लिए यह ट्रेन रांची से अपराह्न् 2.20 बजे खुलकर 7.00 बजे गया पहुंचेगी तथा यहां से 7.10 बजे खुलकर रात को 8.25 बजे पटना पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व संरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया परिचालनिक, प्रायोगिक उद्देश्य से किया जा रहा है।
अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जा रहा है। ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा।
वंदे भारत ट्रेन महज 6 घंटे 5 मिनट में ही पटना से रांची (333.0 km)) की यात्रा तय करेगी।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story