भारत

Election Results 2026: रुझानों में बंगाल में भाजपा को बहुमत, विजय ने स्टालिन का खेल बिगाड़ा...असम में भाजपा की हैट्रिक

jantaserishta.com
4 May 2026 10:36 AM IST
Election Results 2026: रुझानों में बंगाल में भाजपा को बहुमत, विजय ने स्टालिन का खेल बिगाड़ा...असम में भाजपा की हैट्रिक
x
Election Results 2026: देश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है. असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आएंगे. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. इन नतीजों से आज यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया और किसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया. बंगाल में रिकॉर्ड 93 और 90 फीसदी चुनाव दो चरणों में हुआ था. बंगाल की 294 सीटें, असम की 126 सीटें, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों, केरल में 140 सीटें और पुडुचेरी की 30 सीटों पर आज रिजल्ट आना है.
बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी. शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है. भाजपा 157 और टीएमसी 115 सीटों पर आगे चल रही है.
ताजा रुझान तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिखा रहे हैं. 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है. TVK कुल 234 सीटों में से 104 पर आगे चल रही है. सत्ताधारी डीएमके तीसरे नंबर पर खिसक गई है. AIADMK दूसरे नंबर पर है.
असम में फिर हिमंता सरकार
कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं.
पुडुचेरी में बीजेपी सरकार
कुल 30 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 22 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें मिल रही हैं.
केरल यानी केरलम में कांग्रेस नीत यूडीएफ कमाल करता दिख रहा है. केरलम विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में यूडीएफ 85 सीटों पर आगे है, जबकि एलडीएफ 50 सीटों पर पिछड़ा हुआ है. केरल में संभावित जीत को देखते हुए कांग्रेस दफ्तर में जश्न का माहौल है. केरलम की जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर है. कांग्रेस ऑफिस में ढोल बज रहा है. केरल में 140 सीटों पर काउंटिंग हो रही है.
एलडीएफ-50
यूडीएफ-85
एनडीए-4
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story