भारत

जबर्दस्त सड़क हादसा : नया साल मनाने आ रहे थे राजस्थान, महिला समेत दो की मौत

Rani Sahu
31 Dec 2021 1:50 PM GMT
जबर्दस्त सड़क हादसा : नया साल मनाने आ रहे थे राजस्थान, महिला समेत दो की मौत
x
राजस्थान के जैसलमेर में जबर्दस्त सड़क हादसा हुआ। यह हादसा जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ

राजस्थान के जैसलमेर में जबर्दस्त सड़क हादसा हुआ। यह हादसा जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। यहां दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में आठ अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी मृतक रिश्ते में बहू और ससुर थे।

दिल्ली के रहने वाले थे मरने वाले
दिल्ली निवासी गुप्ता परिवार व उदयपुर निवासी मेनारिया परिवार जैसलमेर घूमने आए थे। उदयपुर निवासी सैलानियों की गाड़ी में 7 लोग सवार थे। वहीं दिल्ली निवासी सैलानियों की कार में 5 लोग सवार बताए जा रहे हैं। उदयपुर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि हम लोग तनोट माता के दर्शन करके वापस जैसलमेर लौट रहे थे। उसी दौरान रामगढ़ से आ रही एक कार ने तेज स्पीड में आकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारकर वो गाड़ी सड़क के पास ही रेत में उछलकर गिर गई। टक्कर इतनी तेज थी की दिल्ली निवासी हिमशिखा (35) पत्नी राहुल गुप्ता व हिमशिखा के ससुर रामविलास (65) की मौत हो गई। वहीं रामविलास की पत्नी प्रभा गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं उदयपुर निवासी देवीलाल (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल पहुंचाए गए अस्पताल
सभी घायलों का रामगढ़ अस्पताल में इलाज काके जैसलमेर के जवाहर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जैसलमेर अस्पताल से गंभीर हालत में प्रभा गुप्ता व देवीलाल को जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है उनका प्राथमिक उपचार करके एड्मिट कर लिया गया। रामगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों गाड़ियों में सवार सैलानी जैसलमेर में नया साल मनाने आए थे।
Next Story