भारत
हीट वेव का जबरदस्त असर, ओपीडी पहुंचने वाले मरीजों में इजाफा
jantaserishta.com
28 May 2024 11:51 AM IST

x
आईएमडी के मुताबिक पारा 46 डिग्री के पार जा सकता है।
नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में हीट वेव का जबरदस्त असर देखा जा रहा है। आईएमडी ने अपनी वेबसाइट पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि 27 मई से लेकर 31 मई तक हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। ठीक उसी के मुताबिक 27 मई को गर्मी ने पारे का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 46 डिग्री को भी पार कर दिया। मंगलवार को भी आईएमडी के मुताबिक पारा 46 डिग्री के पार जा सकता है।
रात में भी न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री के आसपास बना रहता है जो किसी सामान्य दिन की तरह गर्म होता है। नोएडा में गर्मी बढ़ने और लू चलने से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। सुबह नौ बजे ही तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया।
आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को तेज गर्मी पड़ेगी। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आईएमडी ने कहा कि 31 मई तक हीट वेव रहेगा। इसके बाद दो से तीन डिग्री तक तापमान में कमी आएगी। ऐसे में लोग संभल कर रहें।
तेज गर्मी से बचने के लिए अपने को हाइड्रेट रखें। हीट वेव के चलते अस्पताल में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की बात करें तो यह संख्या जिले में लगभग 2000 के आसपास पहुंच गई है। मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में भी एक अलग से वार्ड बनाकर उसमें 30 बेड को रिजर्व किया गया है। हीट वेव से पीड़ित जो मरीज वहां पहुंच रहे हैं उनका इलाज एक्सपर्ट कर रहे हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक हीट वेव से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें थकावट (हीट एग्जॉशन) और हीट स्ट्रोक भी लंबे समय तक अधिक तापमान में रहने की वजह से हो सकता है।
थकावट के चलते बहुत ज्यादा पसीना आना और कमजोरी महसूस होना आम बात है। हीट स्ट्रोक के कारण कंफ्यूजन, मूर्छा आना और ऑर्गन डैमेज तक की शिकायत होती है। इसलिए जब भी हीट वेव बढ़े, अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखें। इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। ठंडे स्थान पर ज्यादा समय बिताएं और लंबे समय तक अधिक गर्मी में न रहें। इनका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





