भारत

जबरदस्त कोहरा…बस पलट गई, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

jantaserishta.com
20 Dec 2022 8:53 AM IST
जबरदस्त कोहरा…बस पलट गई, हादसे के बाद मची चीख-पुकार
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
हादसे में करीब 20 लोग घायल हैं और एक शख्स की मौत हो गई है.
ग्रेटर नोएडा: दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चादर बिछी हुई है. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे की वजह से एक बस पलट गई. दनकौर थाना क्षेत्र में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने बड़ा हादसा हुआ. बस के आगे चल रहा कंटेनर अचानक रुकने से बस पीछे से टकरा गई. इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हैं और एक शख्स की मौत हो गई है.
बताया जा रहा है कि बस झांसी से होते हुए दिल्ली जा रही थी. गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने जैसे ही बस पहुंची तो आगे चल रहा कंटेनर अचानक रूक गई. इस वजह से बस पीछे से टकरा गई और पलटकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरी. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपेशन जारी है. हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.
आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा छाया है, जिसके कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ी है. आज सुबह 5.30 बजे के मौसम अपडेट के मुताबिक, अमृतसर, गंगानगर, पटियाला, दिल्ली (पालम) और लखनऊ में 25 मीटर की विजिबिलिटी है.
वहीं दिल्ली (सफदरजंग) और पुरनिया में 50 मीटर की विजिबिलिटी है, जबकि आगरा और अंबाला में विजिबिलिटी 200 मीटर की है. गोरखपुर में विजिबिलिटी 300 मीटर है. वहीं बरेली, पटना, गया और कोलकाता में 500 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई है. विजिबिलिटी कम होने के कारण हाइवे पर गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी पड़ी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story