भारत
हाईकोर्ट में जबरदस्त ड्रामा, प्रेमिका ने परिजनों के पास लौटने की जताई इच्छा तो शादीशुदा ने काटी कलाई
jantaserishta.com
4 Sept 2023 5:52 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
कोच्चि: केरल हाईकोर्ट में सोमवार को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को अपने माता-पिता के पास लौटने की इच्छा व्यक्त करते हुए सुना तो उसने अपनी कलाई काट ली। दरअसल, त्रिशूर का रहने वाला विष्णु वकालत की पढ़ाई कर रही एक लड़की से प्यार करता था। जब लड़की के माता-पिता को पता चला कि उनकी बेटी विष्णु के साथ रिश्ते में थी और 14 अगस्त से लापता है तो उन्होंने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
जिसके बाद विष्णु और लड़की अदालत में पेश हुए। अदालत में जब लड़की से पूछा गया कि वह किसके साथ जाना चाहेगी तो उसने कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ जाना चाहती है। लड़की के जवाब से दुखी होकर विष्णु ने अपने पास मौजूद चाकू निकाला और अपनी कलाई काट ली। इसके बाद न्यायाधीश ने पुलिस को विष्णु को अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया। विष्णु फिलहाल खतरे से बाहर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





