भारत

खराब मौसम के चलते उत्तरकाशी में अगले तीन दिन ट्रैकिंग व पर्वतारोहण पर रोक

jantaserishta.com
6 Oct 2022 12:48 PM IST
खराब मौसम के चलते उत्तरकाशी में अगले तीन दिन ट्रैकिंग व पर्वतारोहण पर रोक
x
उत्तरकाशी (आईएएनएस)| बारिश-बर्फबारी के अलर्ट के कारण उत्तरकाशी में अगले तीन दिन ट्रैकिंग व पर्वतारोहण पर रोक लगा दी गई है। डीएम अभिषेक रुहेला ने ट्रैकिंग व पर्वतारोहण दलों की सुरक्षा को देखते हुए गतिविधियां बंद रखने का निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार, इस दौरान किसी भी दल को ट्रैकिंग व पर्वतारोहण के लिए अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने छह से आठ अक्तूबर तक ट्रैकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
मौसम विभाग के अगले तीन दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने यह निर्णय लिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों को लेकर मौसम पूवार्नुमान जारी किया है। जिसके अनुसार गढ़वाल मंडल के कुछ जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि उच्च हिमालय क्षेत्र में पहले से ट्रैकिंग व पर्वतारोहण के लिए गए दलों को भी मौसम संबंधी जानकारी दी जा रही है। जिससे वह सुरक्षित स्थानों पर रुक सकें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story