भारत
नहीं देखी ऐसी मौत...पेड़ सड़क पर जा रही कार पर आ गिरा, फिर...
jantaserishta.com
30 March 2024 2:56 PM IST

x
पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल इलाज में चल रहा है।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार सुबह तूफान और बारिश का कहर आया। तूफान के चलते कोतवाली शहर थाना अंतर्गत इंन्द्रलोक कॉलोनी के पास में एक पेड़ सड़क पर जा रही ईको कार पर आ गिरा, जिसके चलते कार सवार 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह को कंट्रोल रूम को दुर्घटना के संबंध सूचना मिली थी। तत्काल सूचना पर राहत-बचाव दल के साथ पुलिस मौके पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद नासिर (45) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शहनाज और मोहम्मद वाजिद का इलाज चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक महिला समेत तीन कार सवार लोग हरियाणा से मंडावली अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोतवाली शहर थाना अंतर्गत इंन्द्रलोक कॉलोनी के पास पहुंची, तूफान के चलते सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ कार पर आ गिरा। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल बिजनौर में चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





