
x
सीआईडी
Bokaro बोकारो। झारखंड के बोकारो जिला ट्रेजरी से फर्जी तरीके से राशि निकासी के मामले में सीआईडी ने बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया है।आरोपी पर लेखापाल कौशल कुमार पांडेय के साथ मिलकर वर्षों तक सरकारी खजाने में सेंध लगाने का गंभीर आरोप है। सीआईडी की अब तक की जांच में 1.11 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। झारखंड सरकार के निर्देश पर इस पूरे घोटाले की जांच सीआईडी रांची कर रही है। इस सिलसिले में सीआईडी थाना 24 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले की संवेदनशीलता और व्यापकता को देखते हुए एक विशेष जांच दल का भी गठन किया गया है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि गिरफ्तार अशोक कुमार भंडारी, मुख्य आरोपी और लेखापाल कौशल कुमार पांडेय का करीबी सहयोगी था। कौशल पांडेय के खाते से अशोक भंडारी के बैंक खाते में करीब 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी की मोडस ऑपरेंडी यह थी कि वे मिलकर फर्जी कमान (आधिकारिक दस्तावेज) तैयार करते थे और इन्हीं दस्तावेजों के सहारे यात्रा भत्ता बिलों की अवैध निकासी की जाती थी।
यह खेल साल 2020 से लगातार चल रहा था और अकेले अशोक भंडारी के खाते के माध्यम से ही 1.11 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि निकाली गई। सीआईडी के अनुसार, यह जांच का शुरुआती चरण है और आने वाले दिनों में इस घोटाले में कई और विभागीय कर्मियों और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। एसआईटी फिलहाल बैंक खातों और विभागीय दस्तावेजों को खंगाल रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे और ट्रेजरी कार्यालयों में हड़कंप व्याप्त है।
Tagsबोकारो घोटालाट्रेजरी फ्रॉडअशोक भंडारी गिरफ्तारCID जांच1.11 करोड़ गबनझारखंड न्यूजसरकारी धन निकासीफर्जी दस्तावेजSIT जांचआर्थिक अपराधBokaro scamtreasury fraudAshok Bhandari arrestedCID investigation1.11 crore embezzlementJharkhand newsgovernment funds withdrawalfake documentsSIT investigationeconomic crimeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





