
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जौनपुर: यूपी के जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मकान की खुदाई के दौरान पुराने जमाने का मटका मिला। मटके को खाली किया गया तो उसमें से सोने का खजाना मिला है। भारी मात्रा में सोने के सिक्कों को देखकर खुदाई कर रहे मजदूरों की आंखें चकाचौंध हो गईं। इसके बाद मजदूरों ने सिक्कों को आपस में बांट लिया, इस दौरान कुछ सिक्के जमीन में गिर गए। सिक्के बांटने के बाद मजदूर मौका पाते ही फरार हो गए। इसकी जानकारी जब मकान मालिक को हुई तो वह मौके पर पहुंचा और सिक्कों के बारे में पूछताछ की। मकान मालिक को मौके से 10 सिक्के बरामद हुए। धीरे-धीरे मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने मकान मालिक से 10 सिक्के अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस अब जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस सिक्का लेकर भागे मजदूरों की भी पड़ताल कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





