भारत
दिल्ली से देहरादून का सफर महंगा, उत्तराखंड रोडवेज बसों का रूट बदला, किराया बढ़ा
jantaserishta.com
10 July 2023 2:00 PM IST

x
DEMO PIC
देहरादून: दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली से देहरादून का सफर के लिए रूट में बदलाव किया गया है। कांवड़ यात्रा की वजह से रोडवेज बसें नए रूट से आएंगी, जिसकी वजह से बसों का किराया भी बढ़ गया है।
कांवड़ यात्रा में भीड़ के चलते दिल्ली-देहरादून रोडवेज बसों का रूट बदल दिया गया है। बसें करनाल-पानीपत होकर दिल्ली जा रही हैं। इस रूट से दिल्ली की दूरी 61 किमी बढ़ गई है। इसके साथ ही किराये में भी इजाफा हुआ है। रोडवेज की बसें देहरादून से रुड़की, मुजफ्फरनगर मेरठ होते हुए दिल्ली जाती हैं। 256 किमी लंबे इस रूट से बसें साढ़े पांच से छह घंटे में दिल्ली पहुंचती हैं। जबकि, नॉन स्टॉप वॉल्वो साढ़े चार घंटे में पहुंचती है।
कांवड़ यात्रा में भीड़ के चलते पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद रुड़की-मुजफ्फरनगर मेरठ रूट पर बसों की आवाजाही बंद कर दी है। इधर, रोडवेज ने दिल्ली की बसों का रूट बदल दिया है, अब बसें सहारनपुर बाईपास से करनाल-पानीपत होते हुए दिल्ली जा रही हैं। यहां से दिल्ली की दूरी 317 किमी है। बसों को दिल्ली पहुंचने में करीब एक घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है।
महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि इस रूट से किराया भी बढ़ गया है। एजीएम केपी सिंह ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर कुमाऊं की बसों का रूट भी बदला जाना है। यह बसें नेपालीफार्म से चीला होकर कुमाऊं जाएंगी। अब तक देहरादून से दिल्ली का किराया एसी जनरथ का 562 रुपये रुपये था, जो डायवर्ट रूट से बढ़कर 625 हो गया है। साधारण बस का 420 रुपये से बढ़कर 430 रुपये हो गया है। वॉल्वो के किराये में मात्र एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। किराया 945 रुपये से 946 रुपये हुआ है।
Tagsरोडवेज बसउत्तराखंड रोडवेज बसउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़बस किराया बढ़ादिल्ली से देहरादूनसफरroadways busuttarakhand roadways busuttarakhanduttarakhand newsbus fare increaseddelhi to dehraduntravel
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





