भारत

दर्दनाक: आग लगने के बाद कार में फंसे डॉक्टर, फिर...

jantaserishta.com
19 Sept 2021 10:16 AM IST
दर्दनाक: आग लगने के बाद कार में फंसे डॉक्टर, फिर...
x
डॉक्टर कार खुद चला रहे थे.

हैदराबाद: हैदाराबाद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 39 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत गई. शनिवार की सुबह डॉक्टर अपनी कार से कहीं जा रहे थे, इस दौरान उनकी कार में आग लग गई जिसके बाद उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शम्साबाद के नजदीक उनकी कार में आग लगी थी.

डॉक्टर कार खुद चला रहे थे, आग लगने के बाद वह कार में ही फंस गए और आग की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस व फायर टेंडर की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन डॉक्टर की जान नहीं बचाई जा सकी.
फायर टेंडर की गाड़ियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया और इसके बाद डॉक्टर का शव कार से बाहर निकाला. शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतक की पहचान 39 वर्षीय डॉक्टर नीलपति सुधीर के तौर पर हुई है.
वह मलकपेट के यशोदा अस्पताल में ऑर्थोपैडिक डॉक्टर थे. वह ओंगोल, आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे. वह हैदराबाद के केपीएचबी कॉलोनी में रह रहे थे. घटना के बाद हर कोई हैरान है. कार में आग किन वजहों से लगी इसका भी पता लगाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story