भारत

दर्दनाक हादसा: तीन बच्चों को तेज रफ्तार ट्रक रौंदकर फरार, दो बच्चों की मौत

jantaserishta.com
26 March 2022 7:00 PM IST
दर्दनाक हादसा: तीन बच्चों को तेज रफ्तार ट्रक रौंदकर फरार, दो बच्चों की मौत
x
बड़ी खबर

लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. सड़क किनार चारपाई पर सोए हुए तीन बच्चों को तेज रफ्तार ट्रक रौंदकर फरार हो गया है. इस हादसे में मौके पर ही दो बच्चों की मौत हो गई जबकि तीसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई. उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भयानक हादसा तिकुनिया थाना क्षेत्र के कस्बे में हुआ है.हादसे में मृत बच्चों के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. लोगों ने पुलिस से आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ने की मांग की.
फिलहाल पुलिस ने घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया. हादसे का शिकार हुए बच्चों की पहचान रवि (10 वर्षीय), शकंर (13 वर्षीय) और विनोद (16 वर्षीय) के रूप में हुई है. पुलिस अब आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है. इसके लिए पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story