भारत

दर्दनाक हादसे : लॉरी में जा घुसी तेज रफ्तार एसयूवी, 8 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Rani Sahu
6 Feb 2022 10:58 PM IST
दर्दनाक हादसे : लॉरी में जा घुसी तेज रफ्तार एसयूवी, 8 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
x
आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले में रविवार (छह फरवरी) को दर्दनाक हादसा हो गया

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले में रविवार (छह फरवरी) को दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, एक तेज रफ्तार एसयूवी ने लॉरी में टक्कर मार दी। इससे एसयूपी सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अनंतपुरम जिले के बुधगावी गांव में हुआ। यहां एक एसयूवी में कुल नौ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसके चलते ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी एक लॉरी में जा घुसी। इस हादसे में एसयूवी सवार आठ लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।


Next Story