चंपारण में दर्दनाक हादसा...गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत

फाइल फोटो
पटना. बिहार ( Bihar ) के पश्चिमी चंपारण में दर्दनाक हादसा हो गया. नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के मटियरिया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मटियरीयी थाना अंतर्गत डरौल पंचायत स्थित सुनिल ईट उद्योग हरदी बेलाहवा के द्वारा ईट निर्माण के लिए खुदवाए गए गड्ढा में एक साथ 4 बच्चे डूब गए. गड्ढा करीब आठ से 10 फीट गहरा होने के कारण बरसात के पानी जमा हो गया था, जिसमें गांव के 4 बच्चे खेलते हुए इसमें गिर गए. उनकी डूबने से मौत हो गई. इस घटना से सनसनी फैल गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





