दर्दनाक हादसा: पांच लोगों को डंपर ने रौंदा, 3 की मौत, मुआवजे का हुआ ऐलान

गोरखपुर: गोरखपुर में शुक्रवार की भोर में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो बुरी तरह घायल हैं। मरने वाले तीन लोगों में से दो सड़क किनारे टेडी बियर बेचने का काम करते थे। जबकि तीसरा व्यक्ति सड़क पर सफेद पट्टी बनाने का काम कर रहा था। एक तेज रफ्तार डंपर ने इन्हें रौंद दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दु:ख जताते हुए मारे गए मजदूरों के परिवारीजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों के इलाज के लिए 50 हजार रुपए आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





