भारत

दर्दनाक हादसा: कार पलटने के बाद 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव

jantaserishta.com
10 March 2022 5:43 PM IST
दर्दनाक हादसा: कार पलटने के बाद 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव
x
ऐसे हुई पूरी घटना।

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। यह सड़क हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र के गोंदवाडा के टाटा शोरुम के पास एनएच 31 पर हुआ है।

जानकारी के अनुसार कुर्सेला की ओर से पूर्णिया जा रही एक कार ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर गोंदवाडा के समीप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चारों लोग बुरी तरह गाड़ी में फंस गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद को पहुंचे लेकिन आधे घंटे तक कोशिश करने के बाद गाड़ी नहीं खुल सकी। इतनी देर में कार में सवार दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से काफी जद्दोजहद के बाद कार ड्राइवर को किसी तरह से बाहर निकाला। घायल अवस्था में ड्राइवर को इलाज के लिए कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। वहीं कार में फंसे तीनों लोगों को स्थानीय नागरिकों और पुलिस के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया। हादसे में मरने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story