Top News

फंसा दिया गरीबों को…धर्म परिवर्तन कराने के मामले में बड़ा एक्शन, 42 पर FIR

jantaserishta.com
2 Dec 2023 10:58 AM IST
फंसा दिया गरीबों को…धर्म परिवर्तन कराने के मामले में बड़ा एक्शन, 42 पर FIR
x

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गैर कानूनी तरीके से गरीब और आदिवासी लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में 42 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, पुलिस ने इनमें 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि ये लोग गरीबों के तरह तरह के लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते थे. गिरफ्तार आरोपियों के पास से धार्मिक किताबें, प्रचार सामग्री और लैपटॉप बरामद हुए हैं.

इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मलहिया टोला निवासी नरसिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग आदिवासी लोगों और गरीबों को गैर कानूनी तरीके से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत 42 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली.

इसके बाद पुलिस टीम ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में तमिलनाडु के चेन्नई का रहने वाला जयप्रभु, उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज का अजय कुमार और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का चेक्का इमैनुएल शामिल है. अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र कोल, छोटू उर्फ रंजन, परमानंद, सोहन, प्रेम नाथ प्रजापति और राम प्रताप के रूप में हुई है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story