भारत
प्रेम जाल में फंसाया...होटल के कमरे में बुलाया, फिर...
jantaserishta.com
20 Nov 2022 5:04 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
जमकर हंगामा किया.
कानपुर: यूपी में कानपुर के एक शख्स ने फेसबुक पर नाम बदलकर बिहार की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया. साथ रहने और नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उसे मिलने बुलाया. इस दौरान उसने एक होटल में लड़की के साथ गलत काम करने की कोशिश की. इसका उसने विरोध और जमकर हंगामा किया. किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.
गौरतलब है कि शनिवार रात बिहार के मोतिहारी की रहने वाली एक लड़की (20 साल) कानपुर पहुंची थी. उसे यहां रहने वाले एक शख्स ने मिलने के लिए बुलाया था. जिसका असली नाम शहंशाह आलम (45 साल) है, जबकि उसने फेसबुक पर सचिन नाम से आईडी बना रखी थी. इसी के जरिए उसने लड़की से संपर्क किया था. वो बिधनू थाने के कठारा गांव का रहने वाला है.
आरोप है कि फर्जी आईडी से रोमांटिक बातें करके उसने लड़की को अपने जाल में फंसाया. इसके बाद कहा कि कानपुर आ जाओ, हम साथ रहेंगे, यहीं नौकरी लगवा देंगे. इस पर लड़की कानपुर आ गई. ट्रेन से उतरते ही शहंशाह लड़की को होटल में लेकर पहुंचा. यहां उसने फर्जी आईडी से ही कमरा बुक करा रखा था.
लड़की का कहना है कि इस दौरान वो अपने चेहरे पर पूरे समय मास्क लगाए रहा लेकिन कमरे में घुसते ही उसने मास्क हटाया. इसके बाद हाथ पकड़ा और गलत काम करने की कोशिश की. इसका विरोध के साथ ही उसकी असलियत पता चलने पर लड़की ने होटल के रिसेप्शन पर जाकर हंगामा किया. उसने तुरंत 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया.
इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर कलेक्टरगंज थाने गई. इसी दौरान सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया. उधर, पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर लड़की के परिजन भी पहुंच गए. यहां लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





