भारत

परिवहन मंत्री शीला मंडल की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवान घायल

Rani Sahu
23 Feb 2022 12:23 AM IST
परिवहन मंत्री शीला मंडल की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवान घायल
x
जिले में मंगलवार को एक बेकाबू ट्रक ने परिवहन मंत्री शीला मंडल की एस्कॉर्ट गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी

Shekhpura : जिले में मंगलवार को एक बेकाबू ट्रक ने परिवहन मंत्री शीला मंडल की एस्कॉर्ट गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. इस जोरदार टक्कर से जहां एस्कॉर्ट गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी, वहीं गाड़ी पर सवार बीएमएस के 5 जवान घायल हो गये. इधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी ओपी अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया

घायलों में तीन जवानों को गंभीर चोटें आयी हैं. इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
सभी घायल जवान नालंदा के डीटीओ कार्यालय के बताये जा रहे हैं. फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज कराया जा रहा है.


Next Story