
x
पढ़े पूरी खबर
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां गांव सबौली में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हमले में उसका भतीजा बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. घायल भतीजे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हत्या की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
बताया जा रहा है कि चाचा-भतीजा स्कूटी पर बैठकर दिल्ली नरेला स्थित होटला खाना लेने जा रहे थे. इसी दौरान चार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. जिसमें चाचा अमरजीत उर्फ मोनू की मौत हो गई और भतीजा हरीश को गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायल हरीश ने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा के साथ खाना लेने होटल जा रहे थे. जब वो सबौली-नरेला रोड गांव फिरनी पहुंचे तो वहां एक कार खड़ी मिली. उन्होंने देखा कि कार में गांव के गोलू, आशीष उर्फ बाली, झज्जर के गांव लडरावण का मुकेश उर्फ सीटू तथा सीटू का एक दोस्त बैठा था. गोलू ने आवाज देकर उन्हें रोका क्योंकि वह भी चाचा की तरह ट्रांसपोर्ट का काम करता है. कार में बैठे सभी ने चाचा को गाली देनी शुरू कर दी और धमकी देकर कहा कि हमारे काम में दखलंदाजी न करे.
फिर हरीश अपने चाचा को लेकर वहां से निलकने लगा. इस पर गोलू ने अपने सीटू से कहा कि इन्हें गोली मार दे. सीटू कार से उतरा और गोलियां चलाने लगा. एक गोली हरीश के कान के पास से निलकी जिससे वह बाल-बाल बच गया. दो गोली उसके चाचा की कमर में लगी. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद वो किसी तरह से चाचा को अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां प्राथिमक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.
इस मामले पर सोनीपत पुलिस पीआरओ रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव सबौली निवासी हरीश ने शिकायत दी है कि वह अपने चाचा अमरजीत के साथ कहीं जा रहा था तो अचानक गांव के ही रहने वाले लोगों ने उन पर हमला कर दिया. इस मामले में पुलिस ने गोलू, मुकेश उर्फ सीटू, आशीष उर्फ बाली व अन्य के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया. इस मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Tagsट्रांसपोर्ट कारोबारीगोली मारकर हत्यासोनीपतहत्या का सनसनीखेज मामलाहत्याTransport businessmanshot deadSonipatsensational case of murdermurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





