लोकतन्त्र के महावर्प में ट्रान्सजेण्डर द्वारा मतदान करने पर प्रमाण पत्र दिए गए

अजमेर । विधानसभा आम चुनाव-2023 में लोकतंत्र के महापर्व में समस्त ट्रान्सजेण्डर के द्वारा मतदान किया गया। समस्त ट्रान्सजेण्डर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता द्वारा मतदान करने पर प्रमाण पत्र जारी किए गए। जिले में पंजीकृत समस्त ट्रांसजेण्डर मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान कर मिसाल कायम की।
अजमेर उत्तर 15 में से 13 ने मतदान किया। यहां 2 मतदाताओं सलीम बाई और कोमल बाई की मृत्यु हो गई थी। विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद के 3, किशनगढ़ के 2 तथा अजमेर दक्षिण, पुष्कर, केकड़ी एवं ब्यावर के एक-एक ट्रांन्सजेण्डर ने मतदान किया। समस्त मतदान करने वाले ट्रांसजेण्डर्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोकतन्त्र में निष्ठा और विश्वास को सुदृढ़ करने के लिए प्रमाण पत्र जारी किए गए है। जिले के संस्थान सीफार सेंटर फॉर रिसर्च एंड एडवोकेसी के प्रभारी श्री आनंद मोटिश द्वारा समस्त तृतीय लिंग के मतदाताओं को उनके निवास स्थान पर प्रमाण पत्र सुपुर्द किए गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






