भारत
विधायकों की टिप्पणी से आहत ट्रांसजेंडर, कार्रवाई की मांग
jantaserishta.com
27 Feb 2023 11:52 AM IST

x
फाइल फोटो
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने विधानसभा में कुछ विधायकों द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विपक्ष के नेता अखिलेश यादव को पत्र भेजा है। चिश्ती ने कहा कि शनिवार को बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने वाले विधायकों को खेद व्यक्त करना चाहिए और टिप्पणियों को विधानसभा के रिकॉर्ड से बाहर कर देना चाहिए।
चिश्ती ने कहा, ''टिप्पणियों से समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।'' उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में ट्रांसजेंडर समुदाय को कई अधिकार दिए हैं। उन्हें पुरुष और महिला सदस्यों के बराबर माना जाता है। केंद्र ने उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं भी शुरू की हैं।
Tagsउत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्डसोनम चिश्तीविधायकट्रांसजेंडरयूपीयूपी न्यूज़Uttar Pradesh Transgender Welfare BoardSonam ChishtiMLATransgenderUPUP News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





