भारत

ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, 3 गाड़ियां जलीं, VIDEO

jantaserishta.com
23 May 2023 4:38 PM IST
ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, 3 गाड़ियां जलीं, VIDEO
x
फायरब्रिगेड को मौके पर भेजा गया।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम के सेक्टर-15 पार्ट-2 में सोमवार देर रात एक ट्रांसफॉर्मर में आग लगने तीन वाहन जल गए, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों वाहन ट्रांसफॉर्मर के पास ही पार्क किए गए थे। इसलिए वे आग की चपेट में आ गए। आगजनी के बाद लोगों ने अग्निशमन दल को सूचित किया और फायरब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। हालांकि तब तक तीनों गाड़ियां जल चुकी थी। इनमें से टाटा सफारी पूरी तरह खाक हो गई, जबकि होंडा सिटी और हुंडई आई-20 आंशिक रूप से जली है।
अधिकारियों ने बताया कि हमें आग बुझाने के लिए दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में टाटा सफारी पूरी तरह खाक हो गई है और उसके पीछे की ओर खड़े दो वाहनों का कुछ हिस्सा आग की चपेट में आया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story