
x
पतलीकूहल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल के परिसर की सूरत अब संवरने लगी है। अस्पताल परिसर में पेबल बिछाकर इसे पक्का किया गया है, जिससे परिसर अधिक व्यवस्थितए सुंदर और सुविधाजनक नजर आने लगा है। स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ के अथक प्रयासों से पूरा हुआ यह कार्य अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अस्पताल परिसर के व्यवस्थित होने से मरीजोंए उनके तीमारदारों और अस्पताल आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य संस्थान केवल उपचार का केंद्र नहींए बल्कि लोगों के विश्वास का आधार भी होते हैं। ऐसे में अस्पताल की स्वच्छताए परिसर की बेहतर स्थिति और मरीजों के लिए सुविधाजनक वातावरण का विशेष महत्व है। पेबल बिछाकर परिसर को पक्का करने से अस्पताल की सुंदरता में निखार आया है। साथ ही परिसर को साफ.-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सीएचसी पतलीकूहल के परिसर को बेहतर बनाने का कार्य भी इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना स्वास्थ्य सेवाओं को जनसुलभ बनाने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य संस्थानों की सुविधाओं में सुधार होने से लोगों का भरोसा भी मजबूत होता है। सीएचसी पतलीकूहल को बेहतर बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू तथा खंड चिकित्सा अधिकारी नग्गर के मार्गदर्शन में अस्पताल की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डा.मोहित शर्मा अस्पताल को व्यवस्थित करने और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। अस्पताल परिसर में हुए सुधार को इसी सतत प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है। परिसर का विकास स्वास्थ्य संस्थान की व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम कदम है।
Next Story





