
x
सांकेतिक तस्वीर
जानें नाम.
लखनऊ, (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में गुरुवार को पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। आयुष घोटाले में नाम आने के बाद अपर मुख्य सचिव वित प्रशांत त्रिवेदी हटाए गए हैं। एसीएस वित्त प्रशांत त्रिवेदी को हटाया गया है। वह आयुष घोटाले में ईडी और सीबीआई की जांच के दायरे में थे। इसके अलावा कानपुर के कमिश्नर राजशेखर का तबादला किया गया है। सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर को सचिव कृषि के पद पर नियुक्त किया गया है। सहारनपुर के मंडलायुक्त लोकेश एम अब कानपुर के मंडलायुक्त होंगे।
महाराष्ट्र से प्रतिनियुक्ति से वापस लौट कर तैनाती का इंतजार कर रहे ऋषिकेश भास्कर यशोद को सहारनपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है।
प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इस पद से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए संजय कुमार को प्रबंध निदेशक प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन के पद पर तैनात किया गया है।
Tagsयूपीयूपी न्यूज़यूपी आईपीएस तबादलाआईपीएस तबादलाआईपीएसUPUP NewsUP IPS transferredIPS transferredIPS
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





