भारत

दुनिया छोड़कर जा चुके पुलिस अफसर का किया ट्रांसफर, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
29 Sept 2022 2:44 PM IST
दुनिया छोड़कर जा चुके पुलिस अफसर का किया ट्रांसफर, जानें पूरा मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया है.
नर्मदा: गुजरात के नर्मदा में लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया है. हाल ही में राज्य के गृह विभाग ने 99 पीएसआई के तबादले का आदेश जारी किया था. इस आदेश में पुलिस के एक ऐसे भी जवान का नाम शामिल है जिनकी मौत हो चुकी है. परिवार को जब इस संबंध में जानकारी मिले तो वो हैरत में पड़ गया.
गौरतलब है कि गुजरात में चुनाव से पहले बड़ी संख्या में सरकारी विभागों में तबादलों का दौर चल रहा है. हाल ही में गृह विभाग ने PSI जवानों के ट्रांसफर किए थे. इसी में गोपाल भाई राठवा का नाम है. जिनका छोटा उदयपुर से महिसागर के लिए तबादला आदेश जारी कर दिया गया है.
राठवा के ट्रांसफर का आदेश 27 सितंबर को मिला. जिसमें क्रम संख्या 88 पर लिखा है कि उनको छोटा उदयपुर से महिसागर भेजा जा रहा है. हैरानी की बात ये है कि विभाग को अपने कर्मचारी के बारे में ये भी जानकारी नहीं कि उनकी मौत अप्रैल महीने में हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, गोपाल भाई राठवा छोटा उदयपुर जिला मुख्यालय में बतौर पीएसआई तैनात थे.
गोपाल भाई के बेटे संदीप ने आजतक को बताया कि, "हमें काफी दुख और आश्चर्य हुआ कि मेरे पिताजी के तबादले का ऑर्डर जारी किया गया है, जबकि उनकी मौत को 5 महीने हो चुके हैं. आज हमारे पास फोन आया कि अपने पिता की फोटो और मृत्यु प्रमाण भेज दीजिए".
संदीप ने बताया कि, "मेरे पिताजी बाइक से जा रहे थे, तभी रोड एक्सीडेंट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी. उस वक्त वह छोटा उदयपुर में तैनात थे".
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story