भारत

9 IPS अफसरों के तबादले, नई तैनाती का आदेश जारी

jantaserishta.com
4 March 2025 5:00 PM IST
9 IPS अफसरों के तबादले, नई तैनाती का आदेश जारी
x
इन तबादलों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को 9 आईपीएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए। इन तबादलों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन अधिकारियों में डॉ. के एंजिलरशन को आईजी के रूप में 112 यूपी पुलिस लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मनोज कुमार सोनकर को डीआईजी पीएसी वाराणसी भेजा गया है। वहीं, शगुन गौतम को एसपी एपीटीसी सीतापुर के रूप में तैनात किया गया है।
राजेश कुमार सिंह को एसीपी वाराणसी, देवरंजन वर्मा को डीआईजी नियम एवं ग्रंथ यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष श्रीवास्तव को डीसीपी लखनऊ का पद सौंपा गया है। वहीं, अपर्णा गुप्ता को एसपी मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है और सूरज कुमार राय को सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, एक महत्वपूर्ण तबादला आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा का हुआ है। उन्हें उत्तर प्रदेश फायर सर्विस का डीजी नियुक्त किया गया है।
इससे पहले 5 जनवरी को योगी सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। 2010 बैच के आईपीएस सुनील कुमार सिंह को आजमगढ़ का नया डीआईजी बनाया गया था। वहीं, आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण को महाकुंभ मेला प्रयागराज की अहम जिम्मेदारी दी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story