
उत्तरप्रदेश: प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के सात चिकित्साधिकारियों का तबादला किया गया है। महोबा, बदायूं, रामपुर, बलिया और सोनभद्र के मुख्य चिकित्साधिकारी बदल गए हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव रविंद्र द्वारा जारी आदेश में जिला चिकित्सालय महोबा के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. सुधाकर प्रसाद पांडेय को मुख्य चिकित्साधिकारी महोबा, रामपुर के जिला क्षय रोग अधिकारी डा. प्रदीप वार्ष्णेय को मुख्य चिकित्साधिकारी बदायूं, कासगंज के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्यपाल सिंह को मुख्य चिकित्साधिकारी रामपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया डा. तन्मय कक्कड़ को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय मथुरा, गोरखपुर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय को मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया, सीएमओ सोनभद्र डा. नेम सिंह को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर भदोही और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज डा. रमेश सिंह ठाकुर को मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र बनाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





