भारत

6 IAS और 2 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Shantanu Roy
10 March 2024 10:25 PM IST
6 IAS और 2 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
x
बड़ी खबर
ग्वालियर। मध्य प्रदेश में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश में आईएएस और आईपीएस आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। यह बदलाव मुख्य तौर पर ग्वालियर के लिए हुआ है। इसी सिलसिले में जिले में नए कलेक्टर और एसपी की नियुक्ति कर दी गई है। खरगोन जिले के SP धर्मवीर सिंह को ग्वालियर SP बनाया गया है। वर्तमान ग्वालियर SP राजेश सिंह चंदेल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर PHQ भोपाल भेज दिया गया है। इसे लेकर गृह विभाग के अपर सचिव ने आदेश जारी कर दिया है।

वहीं ग्वालियर के संभागीय कमिश्नर और कलेक्टर भी बदले गए हैं। आईएएस डॉ सुदाम पंढरीनाथ खाड़े ग्वालियर के संभागीय कमिश्नर बनाये गए हैं। वर्तमान संभागीय कमिश्नर दीपक सिंह को इंदौर का संभागीय कमिश्नर बनाया गया है। रुचिका चौहान ग्वालियर कलेक्टर बनाई गई हैं। वर्तमान ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को हटाकर अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। इंदौर संभागीय कमिश्नर माल सिंह को मध्यप्रदेश शासन सचिव बनाया गया है। वहीं संजीव कुमार झा चम्बल संभाग मुरैना के कमिश्नर बनाये गए हैं।

Next Story