भारत

5 आईएएस अधिकारियों के तबादले, योगी सरकार का फैसला

jantaserishta.com
17 July 2022 10:44 AM IST
5 आईएएस अधिकारियों के तबादले, योगी सरकार का फैसला
x
 न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 10 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। योगी सरकार ने पांच आईएएस अफसरों के तबादले किए है। कन्नौज और सीतापुर बदल गए हैं। इनकी जगह नई तैनाती दी गई है।

शुभ्रांत कुमार शुक्ला जिला अधिकारी चित्रकूट को जिला अधिकारी कन्नौज बनाया गया है। अभिषेक आनंद नगर आयुक्त नगर निगम बरेली को जिला अधिकारी चित्रकूट बनाया गया। जगदीश सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज को विशेष सचिव आबकारी विभाग में तैनाती दी गई। खेमपाल सिंह अपर आयुक्त एवं अपन निबंधक प्रशासन सहकारिता विभाग को सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज तैनात किया गया है। निधि गुप्ता वत्स विशेष सचिव आबकारी विभाग को नगर आयुक्त नगर निगम बरेली में तैनात किया गया है।
वहीं इससे पहले 25 जून शनिवार को 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे। गोरखपुर के सीडीओ और लखनऊ मंडल के आयुक्त को भी हटा दिया गया था। आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजेंदर को विशेष सचिव नगर विकास विभाग बनाया गया था। वहीं, नगर निगम नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए गए। इसके साथ ही गोरखपुर के सीडीओ इंद्रजीत सिंह को नगर आयुक्त लखनऊ और हमीरपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा को सीडीओ गोरखपुर बनाया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story