भारत

3 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Shantanu Roy
19 July 2023 1:54 PM GMT
3 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला
x
इनके नाम है शामिल
नोएडा। यूपी में बुधवार को 3 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रितु माहेश्वरी का ट्रांसफर कर दिया गया है। कानपुर कमिश्नर लोकेश एम को नोएडा प्राधिकरण का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। दो महीने पहले ही वह कानपुर कमिश्नर बने थे। लोकेश 2005 बैच के IAS अधिकारी हैं और कर्नाटक के रहने वाले हैं। वहीं, रितु माहेश्वरी को आगरा का कमिश्नर बनाया गया है। रितु माहेश्वरी 2019 से नोएडा प्राधिकरण की CEO का पदभार संभाल रही थीं। उन्होंने कुछ महीनों तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का भी पदभार संभाला था। आगरा कमिश्नर अमित गुप्ता को कानपुर कमिश्नर बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार ने बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईएएस ऋतु माहेश्वरी का तबादला कर दिया गया है। ऋतु माहेश्वरी नोएडा अथॉरिटी में लंबे समय से सीईओ के पद पर तैनात थीं। उन्हें इस पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह कानपुर के मंडलायुक्त लोकेश एम को नोएडा अथॉरिटी का नया सीईओ बनाया गया है। ऋतु माहेश्वरी को आगरा के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।बता दें कि हाल ही में ऋतु माहेश्वरी से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ पद से हटाया गया था। अब उनसे नोएडा अथॉरिटी के सीईओ पद की जिम्मेदारी भी वापस ले ली गई है। आईएएस अमित गुप्ता को कानपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। कानपुर के कमिश्नर एम लोकेश नोएडा अथॉरिटी के नए सीईओ बनाए गए हैं। वह साल 2005 बैच के आईएएस अफसर हैं और मूल रूप से कर्नाटक के निवासी हैं।
लोकेश एम 2016 से 2021 तक कर्नाटक में प्रतिनियुक्ति पर थे, जिसके बाद वह सहारनपुर के मंडलायुक्त बनाए गए थे। बाद में उन्हें कानपुर का मंडलायुक्त बनाया गया था। अब उन्हें नोएडा अथॉरिटी के सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आईएएस ऋतु माहेश्वरी की जगह पर लाया गया है। माहेश्वरी की गिनती तेजतर्रार अफसरो में होती है। वो लंबे समय से नोएडा अथॉरिटी में सीईओ के पद पर तैनात रही है। ऋतु माहेश्वरी 2003 बैच की आईएएस अफसर है। वो गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी भी रही है। ऋतु माहेश्वरी 2019 से नोएडा अथॉरिटी में सीईओ के पद पर तैनात थी। वहीं कानपुर के कमिश्नर बनाये गए अमित गुप्ता चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव रहे हैं। अमित गुप्ता 2005 में आईएएस अफसर है। वो आगरा के मंडलायुक्त भी रह चुके है।
Tags3 IAS ट्रांसफरIAS ट्रांसफरIAS अधिकारियों का ट्रांसफरराज्य सरकार का फैसलायूपी सरकारIAS का ट्रांसफरIAS तबादला3 IAS TransferIAS TransferIAS Officers TransferState Government DecisionUP Governmentउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story