भारत
15 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट
jantaserishta.com
28 Feb 2024 9:39 AM IST

x
मंगलवार की देर रात आईएएस अफसरों का तबादला किया गया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। श्याम बहादुर सिंह सीडीओ शाहजहांपुर को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद बनाया गया है। नागेंद्र प्रताप सिंह सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद से महानिदेशक आयुष बनाए गए हैं। झांसी के मंडलायुक्त आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। यह पद कुछ समय से ख़ाली था। आईएएस डॉ. बलकार सिंह को प्रदेश का नया आवास आयुक्त बनाया गया है। अभी तक वो एमडी जल निगम ग्रामीण के पद पर तैनात थे। वहीं सचिव कृषि राजशेखर को जल निगम ग्रामीण के पद पर तैनाती दी गई है। मंगलवार की देर रात आईएएस अफसरों का तबादला किया गया।
ट्रांसफर लिस्ट
IAS रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने
IAS राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बने
IAS राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे
IAS बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने
IAS रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने
IAS विमल दुबे मंडलायुक्त झॉसी बने
IAS चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं
IAS मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटा
IAS पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं
IAS बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए
IAS आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने
IAS रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने
IAS राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बने
रामनगरी को संवारने की जिम्मेदारी विशाल सिंह को
इससे पहले सोमवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त विशाल सिंह को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है। संतोष शर्मा मुख्य कार्यपालक अधिकारी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को नगर आयुक्त अयोध्या का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अश्वनी कुमार पांडेय विशेष सचिव पर्यटन एवं यूपी पर्यटन विकास निगम को अयोध्या विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





