भारत

इस विभाग के 10 अफसरों का तबादला, देखे नाम

jantaserishta.com
23 Sept 2021 6:52 AM IST
इस विभाग के 10 अफसरों का तबादला, देखे नाम
x
बड़ी खबर

रांची। झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्‍व विभाग ने 10 अफसर का तबादला कर दिया है। इसका आदेश विभाग के संयुक्‍त सचिव ने 22 सितंबर को जारी कर दिया। आदेश के मुताबिक मुख्‍यालय में रहे शंकर कुमार सिन्हा को धनबाद का उप निदेशक खान बनाया गया है। खूंटी के जिला खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास की सेवा झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड को सौंपी गई है। पलामू के जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार को रांची का जिला खनन पदाधिकारी बनाया गया है। सिमडेगा के जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार को दुमका का जिला खनन पदाधिकारी बनाया गया है। धनबाद के जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार को सिमडेगा का जिला खनन पदाधिकारी बनाया गया है। कोडरमा के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी रहे मि‍हि‍र सलकर को धनबाद का प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है लातेहार के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी रहे आनंद कुमार को पलामू का प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी बनाया गया है। चतरा के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह को लातेहार के जिला खनन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पलामू के उप खान निदेशक कार्यालय में खान निरीक्षक रहे दरोगा राय को प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी, कोडरमा के पद पर पदस्थापित किया गया है। हजारीबाग में भूतत्वकवेता रहे अरुण कुमार को रांची स्थित खान निदेशालय में उप खान निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story