भारत

Transfer Breaking: IPS अधिकारियों ट्रांसफर, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Shantanu Roy
28 Jun 2024 1:10 PM GMT
Transfer Breaking: IPS अधिकारियों ट्रांसफर, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला
x
कई IAS भी बदले
Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। पिछले दिनों कई जिलों के जिलाधिकारी और कप्तान बदले गए थे। वहीं शुक्रवार को भी योगी सरकार ने कई आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। आईपीएस अफसर विकास कुमार को बलरामपुर का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं आलोक प्रियदर्शी को फ़र्रुख़ाबाद का कप्तान तो बृजेश सिंह को एटीएस से बदायूँ जिले का नया कप्तान बनाया गया है। केवल कुमार को वेटिंग में रखा गया है। उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। एक बार फिर आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक तीन आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। वहीं बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जिले के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। हाल ही में 12 जिलों के जिलाधिकारी और 8 आईपीएस
IPS
अधिकारियों के तबादले किये गए थे।

दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश में जिम्मेदार अधिकारियों के तबादले जारी हैं। आईएएस IAS राजागणपति आर को सिद्धार्थनगर जिले का जिलाधिकारी बना दिया गया है। वे मौजूदा समय में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रशासन के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें सिद्धार्थनगर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी रहे पवन अग्रवाल को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है। इससे पहले भी कई अफसरों के तबादले किए गए थे। आईएएस अनुज कुमार सिंह को मुरादाबाद का जिलाधिकारी, आईएएस अभिषेक आनंद को सीतापुर जिले का डीएम बनाया गया था। आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को लखीमपुर खीरी, आईएएस नागेंद्र सिंह को बांदा, आईएएस शिवशरनप्पा जीएन को डीएम चित्रकूट बनाया गया था। जबकि आईएएस रवीश गुप्ता को बस्ती का डीएम बनाया गया है। आईएएस अजय द्विवेदी को श्रावस्ती, मधुसूदन हुकली कौशांबी, मनीष बंसल सहारनपुर, राजेन्द्र पेंसिया संभल, आशीष पटेल हाथरस और आईएएस मेधा रूपम को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया था।
Next Story