
x
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में शिक्षा विभाग की ओर से तबादला एक्ट के तहत कर्मचारियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य से अनिवार्य तबादलों के लिए 10 विकल्प और अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निदेशरें के अनुसार तय समय सीमा के तहत ही तबादले किए जाएंगे। इसके साथ ही शिक्षा निदेशालय का कहना है कि सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम क्षेत्रों में अनिवार्य तबादलों के लिए पात्रता एवं खाली पदों की संबंधित सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक जिनका नाम इस सूची में शामिल है वे अपना विकल्प संस्थाध्यक्ष से अनुमोदित करा कर खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन 20 मई तक मांगे गए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदनों को ब्लॉक और जिला स्तर पर जांचने के बाद ही इसे निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा। जो आवेदन उचित माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे उन पत्रों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होगी और ना ही इस संबंध में संबंधित से किसी तरह का पत्राचार किया जाएगा। साथ ही हर कार्मिक को तबादले के लिए अधिकतम 10 विकल्प भरने होंगे।
राज्य के अटल उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग की ओर से उनकी सुगम क्षेत्र के स्कूल की सेवा को अब दुर्गम क्षेत्र में की गई सेवा के रूप में जोड़ा जाएगा। जबकि दुर्गम की एक साल की सेवा को दुर्गम की दो साल की सेवा के रूप में जोड़ा जाएगा। निदेशालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है सात जुलाई 2022 के शासनादेश का पालन किया जाएगा।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड शिक्षा विभागतबादला एक्टUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand Education DepartmentTransfer Act
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





