भारत

होम गार्ड के नाम से खुले खाते से 54 करोड़ का ट्रांजेक्शन, आयकर विभाग का नोटिस

jantaserishta.com
13 April 2023 11:51 AM IST
होम गार्ड के नाम से खुले खाते से 54 करोड़ का ट्रांजेक्शन, आयकर विभाग का नोटिस
x
लेनदेन 2018 से चल रहा था।
शामली (आईएएनएस)| शामली में जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में तैनात एक होमगार्ड के पैन नंबर से जुड़े बैंक खाते से कई किस्तों में कुल 54 करोड़ रुपये ट्रांजैक्शन के मामले में दिल्ली आयकर विभाग ने उसे नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस के अनुसार, लेनदेन 2018 से चल रहा था।
होम गार्ड सोमपाल सिंह मलिक ने मदद के लिए शामली के जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह से संपर्क किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक से बात की, जिसके बाद यूपी पुलिस साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई है।
मलिक शामली जिले के कुडाना गांव के रहने वाले हैं। उसे नौ अप्रैल को नोटिस मिला था। फिर वह अधिकारियों को अपने सभी बैंक विवरण दिखाने के लिए नई दिल्ली आयकर कार्यालय गया और उन्हें सूचित किया कि वह केवल बैंक के माध्यम से अपना वेतन प्राप्त करता है।
मलिक ने कहा, आयकर विभाग के अधिकारियों ने मुझे बताया कि मेरा पैन नंबर उस खाते से जुड़ा हुआ है जिससे करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story