मुंबई में ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन आज, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे. वह महाराष्ट्र के नाशिक और मुंबई में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के साथ ही वह कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. इसमें सबसे खास मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट का …
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे. वह महाराष्ट्र के नाशिक और मुंबई में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के साथ ही वह कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. इसमें सबसे खास मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे जो भारत में समुद्र पर बना सबसे लंबा पुल होगा. इस पुल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 'अटल सेतु' रखा गया है. यह पुल शुरू हो जाने से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी तय करने में 10 गुना कम समय लगेगा.
दिसंबर 2016 में PM मोदी ने ही इस पुल का शिलान्यास किया था. मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी, जाम की स्थिति और यात्रा में लगने वाले समय के साथ-साथ ईंधन की खपत को कम करने के उद्देश्य से यह 22 किलोमीटर लंबा पुल बनाया गया है. इस पर बाइक, ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर जैसी गाड़ियों के चलने की अनुमति नहीं दी गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि सुबह और शाम के समय मुंबई के अलग-अलग हिस्सों से निकलकर नवी मुंबई जाने या नवी मुंबई से आने वाले लोगों को यह पुल चालू हो जाने से काफी राहत मिलेगी. आगे आने वाले समय में इसे नवी मुंबई में बन रहे नए एयरपोर्ट से भी कनेक्ट किया जाएगा.
