भारत

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें रद्द, देख लें लिस्ट

jantaserishta.com
8 April 2022 8:08 AM IST
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें रद्द, देख लें लिस्ट
x

Indian Railway interlocking work: अगर आप आने वाले कुछ दिनों में पूर्व रेलवे (Eastern railways) के मालदा मंडल के न्यू फरक्का और धूलियान गंगा स्टेशनों से होकर चलने वाली ट्रेनों से यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. न्यू फरक्का और धूलियान गंगा स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर 07 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है और इसकी वजह से इस रूट की तरफ से गुजरने वाली तकरीबन डेढ़ दर्जन ट्रेनों के परिचालन में कुछ दिनों के लिए अस्थाई रूप से बदलाव किया गया है.

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस कार्य की वजह से पूर्व मध्य की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी रूप से बदलाव किया गया है. इसमे दो ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया है. वही 7 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है.
अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द होने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या 13163/13169 सियालदह-सहरसा हाटे बाजार एक्सप्रेस 09 अप्रैल से 12 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 13164/13170 सहरसा-सियालदह हाटे बाजार एक्सप्रेस 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक रद्द रहेगी
मार्ग परिवर्तन कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
09 अप्रैल से 11 अप्रैल तक दिल्ली से खुलने वाली ट्रेन संख्या 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पटना-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलाई जायेगी.
10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक कामाख्या से खुलने वाली ट्रेन संख्या 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल परिवर्तित मार्ग कटिहार-बरौनी-पटना के रास्ते चलाई जायेगी.
11 अप्रैल को कामाख्या से खुलने वाली ट्रेन संख्या 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटिहार-मुंगेर-किउल के रास्ते चलाई जायेगी.
12 अप्रैल को गया से खुलने वाली ट्रेन संख्या 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग किउल-मुंगेर-कटिहार के रास्ते चलाई जायेगी.
12 अप्रैल को गुवाहाटी से खुलने वाली ट्रेन संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटिहार-बरौनी-पटना के रास्ते चलाई जायेगी.
10 अप्रैल को नई दिल्ली से खुलने वाली ट्रेन संख्या 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पटना-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलाई जायेगी.
12 अप्रैल को मालदा टाउन से खुलने वाली ट्रेन संख्या 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटिहार-बरौनी-पटना के रास्ते चलाई जायेगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story