भारत

मवेशियों की समस्याओं से निपटने के लिए ट्रेनों को अलग तरह से किया जा रहा है डिजाइन: रेल मंत्री

jantaserishta.com
7 Oct 2022 3:35 PM IST
मवेशियों की समस्याओं से निपटने के लिए ट्रेनों को अलग तरह से किया जा रहा है डिजाइन: रेल मंत्री
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अहमदाबाद के दौरे पर हैं। वहां वंदे भारत को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने बताया कि रेलवे के सभी ट्रैक अभी जमीन पर ही हैं। ऐसे में मवेशियों की समस्या बनी हुई है। हालांकि ऐसे मुद्दों से निपटने के लिए ट्रेनों को डिजाइन किया जा रहा है। कल की घटना के बाद वंदे भारत को कुछ नहीं हुआ आगे के हिस्से की मरम्मत के बाद ट्रेन से शुरू हो गई है।
दरअसल भारत की पहली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। वंदे भारत को मुंबई सेंट्रल कोचिंग केयर सेंटर में ठीक किया गया है। वंदे भारत और रेलवे इंजीनियर सुपरवाइजर और काम करने वाले लोगों ने इसे मिलकर ठीक किया है। इसके अगले हिस्से को फिर से जोड़ दिया गया है। अब ये ट्रेन फिर से अहमदाबाद और मुंबई ट्रैक पर दौड़ेगी।
वंदे भारत ट्रेन गुरुवार सुबह 11:18 बजे हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई थी। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए आ रही थी। हादसे में वंदे भारत ट्रेन के फ्रंट का हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story