भारत

ट्रेनिंग अधिकारी की मौत का मामला: आईएएफ ने शुरू की 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी'

jantaserishta.com
26 Sept 2022 3:21 PM IST
ट्रेनिंग अधिकारी की मौत का मामला: आईएएफ ने शुरू की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी
x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 21 सितंबर को बेंगलुरु के एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज (एएफटीसी) में अंडर ट्रेनी फ्लाइंग ऑफिसर (यूटीएफओ) अंकित कुमार झा की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' (सीओआई) का गठन किया है।
आईएएफ की ऑफिशियल रिलीज में कहा गया है कि यूटीएफओ की मौत के बारे में मीडिया में खबरें जोरों पर है। मृतक यूटीएफओ फरवरी 2021 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ था और वायु सेना तकनीकी कॉलेज में ट्रेनिंग ले रहा था। उसके पिता को इसकी सूचना देने के बाद 20 सितंबर 2022 को उसकी ट्रेनिंग को खत्म कर दिया गया था।
ट्रेनिंग की समाप्ति का फैसला एक 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' (सीओआई) द्वारा की गई सिफारिशों के चलते लिया गया। जिसे 30 जून, 2022 को यूटीएफओ के खिलाफ एक साथी महिला ट्रेनी अधिकारी द्वारा शिकायत के बाद स्थापित किया गया था।
मौजूदा मानदंडों के अनुसार, नई दिल्ली में दिवंगत यूएफटीओ ए.के. झा के माता-पिता को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर देने के लिए एक आईएएफ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। 23 सितंबर, 2022 को पोस्टमार्टम किया गया था, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
24 सितंबर को उनके परिजन एएफटीसी गए। उन्हें घटना की जानकारी दी गई। भारतीय वायु सेना ने शोक व्यक्त किया और परिवार को उनके दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बयान में कहा गया है कि भारतीय वायुसेना इस मामले में पुलिस द्वारा की जा रही जांच में सहयोग कर रही है।
इस बीच, पिछले हफ्ते संदिग्ध परिस्थितियों में अंकित कुमार झा की मौत के बाद भारतीय वायु सेना के छह अधिकारियों पर कथित हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक 27 वर्षीय अंकित कुमार झा जलाहल्ली परिसर में एएफटीसी में डेढ़ साल से ट्रेनिंग ले रहा था। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के बाद छुट्टी मिलने के बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, मृतक युवक के परिवार ने दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक ने अपने सुसाइड नोट में एक कमोडोर (नौ सेना का उच्चपदस्थ अधिकारी), दो विंग कमांडरों और ग्रुप कैप्टन समेत वायुसेना के छह अधिकारियों के नामों का जिक्र किया है।
मृतक के भाई अमन ने आरोप लगाया है कि एक ट्रेनिंग अधिकारी ने उसके भाई की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का मामला बना दिया। गंगाम्ममगुडी पुलिस ने मामला अपने हाथ में ले लिया है और दोनों कोणों से जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story