भारत
मोलेला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
Shantanu Roy
17 March 2024 5:47 PM IST

x
राजसमंद। मोलेला के टेराकोटा प्रशिक्षण शिविर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सिखाया गया कि वे कैसे मशीनी उपकरणों की सहायता से टेराकोटा आर्ट से बनने वाले उत्पादों से अपना काम आसान कर सकती हैं। मोलेला में कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की वित्तीय सहायता से आर्यमा सेवा समिति ब्यावर की ओर से राजीविका के महिला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को टेराकोटा आर्ट का 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। समापन कार्यक्रम की नाबार्ड राजसमंद के डीडीएम आशीष जैन ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि राजीविका की जिला प्रबंधक सुमन अजमेरा थीं। संस्थान अध्यक्ष बलवंत भाटी ने 15 दिवसीय प्रशिक्षण की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि टेराकोटा प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक मशीनरी उपकरणों के उपयोग से समय की बचत, लागत में कमी एवं गुणवत्ता में सुधार लाने की बात कही। महिलाओं को बताए कि वे कैसे मासिक आय में वृद्धि कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। डीपीएम सुमन अजमेरा ने महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मशीनरी एवं संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। आरएमजीबी मोलेला के बैंक मैनेजर दीपक गुप्ता ने क्रेडिट लिंकेज एवं बैंक योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षक व शिल्पकार राजेंद्र प्रजापत ने आत्मनिर्भर बनने व कार्य प्रारंभ करने में पूरा सहयोग देने की बात कही। साथ ही महिला समूह को अपनी नियमित कार्यशाला के साथ जोड़कर दक्ष और उन्नत बनाने का भरोसा दिया। संस्था समन्वयक विजयलक्ष्मी, राजीविका बीपीएम पुनीत पालीवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
Next Story





