भारत

ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
27 Aug 2026 12:38 PM IST
ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट की मौत, VIDEO
x
भारी पुलिस बल पहुंचा इलाके की घेराबंदी.
कानपुर: कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। हादसे में ट्रेनी पायलट और ट्रेनर की मौत हो गई। हादसा गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा गांव में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट ट्विन इंजन था। उड़ान के दौरान अचानक विमान में धमाका हुआ। इसके बाद विमान जमीन पर गिर गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान गुजरात के सचिन भाटिया (ट्रेनर) और कर्नाटक के अभिषेक पुजारी (ट्रेनी) के रूप में हुई है। विमान क्रैश की सूचना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है। किन परिस्थितियों में विमान क्रैश हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
घटना से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि ऊंचाई से गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हो गया। कॉकपिट के पास एक पायलट की लाश नजर आ रही है। दूसरा पायलट गंभीर हालत में विमान से थोड़ी दूर खून से लथपथ पड़ा है। विमान की एक सीट बाहर पड़ी हुई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story