भारत
ट्रेनी IPS चर्चा में, कोई कई दिनों से कर रहा था पीछा, लोकेशन करता शेयर
jantaserishta.com
3 April 2024 10:53 AM IST

x
गिरफ्तारी के बाद पता चला कि वह अधिकारी की लाइव लोकेशन अवैध खनन करने वाले ट्रकों के ड्राइवरों के साथ शेयर करता था, ताकि पुलिस के मूवमेंट के आधार पर आसानी से बचकर भागा जा सके।
ग्वालियर: अवैध खनन के मामले में बदनाम ग्वालियर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को धर दबोचा जो कि एक प्रशिक्षु लेडी IPS अफसर लोकेशन लगातार ट्रेस कर रहा था और उसे अवैध खनन माफियाओं तक पहुंचा रहा था। महिला अधिकारी का नाम अनु बेनीवाल है जिन्होंने इलाके में अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है और इसी से परेशान खनन माफियाओं ने उन पर नजर रखने के लिए इस शख्स को जिम्मेदारी दी थी।
आरोपी बीते 25 दिनों से महिला अफसर का पीछा कर रहा था, जिसके बाद अधिकारी को शक होने पर उन्होंने उसे पकड़वाया और गिरफ्तार करवा दिया। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि वह अधिकारी की लाइव लोकेशन अवैध खनन करने वाले ट्रकों के ड्राइवरों के साथ शेयर करता था, ताकि पुलिस के मूवमेंट के आधार पर आसानी से बचकर भागा जा सके।
आरोपी जिन अधिकारी अनु बेनीवाल का पीछा कर रहा था वे भारतीय पुलिस सेवा की प्रशिक्षु अधिकारी हैं और बिजौली में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ होकर ट्रेनिंग कर रहीं है। पुलिस के मुताबिक महिला अधिकारी रूटीन चैकिंग पर निकली थीं, इसी दौरान उन्हें सफेद रंग की एक कार दिखी, जिसका नंबर MP07 CD0638 था। उसे देखते ही उन्हें शक हुआ कि यह कार बीते कई दिनों से उनके आसपास नजर आ रही है। फिर उन्होंने एक आरक्षक को भेजकर उस कार के चालक को बुलावाया, लेकिन आने की जगह वो कार चालक आरक्षक से ही उलझ गया। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी वहाँ पहुंचे और उसे दबोचकर थाने लेकर आ गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





