भारत

ट्रेनी IAS मृगेंद्र लाल बनोठ पर लगा ब्लैकमेलिंग का आरोप, जांच जारी

jantaserishta.com
22 Oct 2021 12:34 PM IST
ट्रेनी IAS मृगेंद्र लाल बनोठ पर लगा ब्लैकमेलिंग का आरोप, जांच जारी
x

हैदराबाद: साइबराबाद पुलिस ने ट्रेनी आईएएस पर रेप का मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रेनी आईएएस अफसर तेलंगाना के पूर्व विधायक का बेटा है और अभी तमिलनाडु में ट्रेनिंग कर रहा है.

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ट्रेनी आईएएस मृगेंद्र लाल बनोठ ने उसे धोखा दिया और उससे शादी का वादा कर उसके साथ रेप किया है. पीड़िता ने साइबराबाद की कुलटपल्ली पुलिस के सामने अपनी शिकायत दर्ज की. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
2019 से ब्लैकमेल कर रहा आईएएस
पीड़िता का आरोप है कि ट्रेनी आईएएस उसे 2019 से ब्लैकमेल कर रहा था कि अगर पीड़िता ने उसके साथ संबंध नहीं बनाए, तो वह शादी रद्द कर देगा. हाल ही में आईएएस ने पीड़िता की कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया और वह आईएएस अफसर से शादी करने की योजना बना रहा था.
पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि उसके साथ शादी का वादा कर रेप किया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story